फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over desecration of Ambedkar statue and burning of flags

Maharajganj News: आंबेडकर प्रतिमा को अपमानित करने व झंडे जलाने के विरोध में हंगामा

Fri, 17 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over desecration of Ambedkar statue and burning of flags
सिसवा रामपुर खुर्द में ग्रामीणों के हंगामा करने के बाद उनसे बात करती पुलिस।
रामपुर खुर्द में अंबेडकर प्रतिमा को अपमानित करने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

पुलिस के समझाने-बुझाने और आश्वासन देने पर ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के रामपुर खुर्द में मनरेगा पॉर्क में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की। वहां लगे झंडे जला दिए। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार की रात में गांव की महिलाएं प्रतिमा के पास दीपक जलाने पहुंचीं। उन्होंने मूर्ति के साथ किया गया अपमानजनक कृत्य देखकर अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही सीओ निचलौल बसंत सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा की सफाई कराई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। कुछ चिह्नित लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबेडकर जयंती की रात में भी झंडा जलाने का आरोप
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रामपुर खुर्द में आंबेडकर जयंती की रात में भी अराजक तत्वों ने तिरंगा, पंचशील व बाबा साहेब के झंडों को जला दिया था। कोठीभार पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मूर्ति को अपमानित करने से पूर्व आंबेडकर जयंती की रात में भी अराजक तत्वों ने पानी टंकी पर लगा तिरंगा, पंचशील व बाबा साहेब की विचारधारा से जुड़े झंडे को मनरेगा पार्क में जला दिया था। वहां भी राख और झंडे के कुछ अंश मिले हैं।



पुलिस ने 36 घंटे में दोषियों को पकड़ने का दिया आश्वासन



ग्रामसभा रामपुर खुर्द में बृहस्पतिवार को अपराह्न पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान सीओ निचलौल बसंत सिंह व एसओ धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने का अपील की। साथ ही 36 घंटे के भीतर दोषियों को पकड़ कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी कि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed