फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar during immersion, allegations of stone pelting

Maharajganj News: विसर्जन में हंगामा, पत्थर फेंकने का आरोप

Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uproar during immersion, allegations of stone pelting
ग्रामीणाें से बात करती पुलिस।
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में बुधवार की मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि किसी ने छत से ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपों की जांच की जा रही है। हंगामा होने के वास्तविक कारणों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को महम्मदा गांव में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जुलूस निकाला गया। गांव में एक व्यक्ति के घर से होकर जुलूस जैसे ही आगे बढ़ा तैसे ही उपर से अचानक पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू हो गया। लोगों का आरोप है कि नागमती, आरती, रेनू व तीन अन्य को चोट लगी है। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। आरोप है कि जुलूस जब कुछ दूर आगे बढ़ा तो दोबारा किसी ने फिर से पत्थर फेंक दिया। इससे हंगामा और बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, श्यामदेउरवां, भिटौली और महिला थाना की पुलिस फोर्स जुलूस के साथ रही और हंगामा शांत कराया। मौके पर एएसपी सिद्धार्थ,एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति विसर्जन कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जुलूस में किसी को घायल होने व पत्थर भी फेंके जाने की की पुष्टि नहीं की। ड्रोन में रिकार्ड फुटेज की जांच कर असल कारणों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस मामले को लेकर जरूरी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फुटेज में जो सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed