फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Upper caste society's anger erupted against the UGC bill.

Maharajganj News: यूजीसी बिल के खिलाफ फूटा सवर्ण समाज का गुस्सा

Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Upper caste society's anger erupted against the UGC bill.
नौतनवा तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार कर्ण सिंह को पत्र सौंपते सवर्ण समाज के लोग।  
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग
विज्ञापन

नौतनवा। यूजीसी बिल को लेकर सोमवार को सवर्ण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे के नेतृत्व में सवर्ण समाज के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए लोग नौतनवा तहसील पहुंचे।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपकर इसकी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार यूजीसी बिल का काला कानून लाकर न सिर्फ सवर्ण समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करना बल्कि समाज को भी बांट-छांटकर एक-दूसरे का दुश्मन बनाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द इस बिल की अधिसूचना को वापस नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा। राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण समाज की समन्वय समिति बनाई गई है। समिति ने निर्णय लिया है कि 8 मार्च 2026 को रामलीला मैदान दिल्ली में इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान रणवीर सिंह, श्रीनाथ धर दुबे, शंभू सिंह, अमित सिंह, सत्य प्रकाश, समीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, इंदल तिवारी, रिंकू पांडेय, गजाधर त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेश सिंह, मोनू पांडेय, संजय त्रिपाठी, रवि सिंह, विनय सिंह, राकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed