{"_id":"5d4f09198ebc3e6ce97eb937","slug":"up-roadwej-maharajganj-news-gkp3172694136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहनें रोडवेज की बसें करेंगी मुफ्त यात्रा
महराजगंज। रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज बस प्रबंधन ने मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए जाने वाली महिलाएं 24 घंटे मुफ्त सफर करेंगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह सेवा 14 अगस्त मध्य रात्रि से 15 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। दूर-दराज के इलाकों में भाई को राखी बांधने के लिए जाने वाली महिलाएं राहत महसूस करेंगी।
परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम ने निर्देश दिया कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाए। रोडवेज में सफर करने वाली महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट वितरित किए जाएंगे। ईटीएम मशीन से जीरो रुपये का टिकट नहीं मिलने पर जीरो रुपये हस्तलिखित टिकट वितरित कराए जाएंगे। चालकों व परिचालकों जरूरी निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।