फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   up in a corruption-free governance Pankaj

केंद्र में भ्रष्टाचार मुक्त शासन ः पंकज

Sun, 27 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 27 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
up in a corruption-free governance Pankaj
सांसद आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक हुई। - फोटो : विनोद गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को सांसद के आवास पर हुई। जिसमें  केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन किया है। 22 माह के अल्प समय में ही अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि निखारी है। देश के भीतर समाज के हर वर्ग की चिंता मोदी सरकार ने की है। किसानों और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं संचालित की हैं। सांसद ने कहा कि ग्रामीण आधारभूत संरचना को मूर्त रूप देने के लिए 50 हजार किमी की सड़क बनाने के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया है। आठ हजार किमी महा मार्गों का निर्माण शुरू किया गया है। जन धन योजना के माध्यम से आम जन की चिंता की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के हितों पर ध्यान दिया गया है। महराजगंज जिले में भी करीब पांच हजार करोड़ लागत के कार्य चल रहे हैं। 


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम जियावन मौर्य ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित दल है। राष्ट्रवादी विचार धारा के मूल मंत्र पर चल कर राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसे प्रत्येक मंडल पर मनाया जाएगा। पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जय मंगल कन्नौजिया, अंगद गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद जायसवाल, नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, जिला मंत्री अरुणेश शुक्ल, मधुर सिंह ने विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, शेषनाथ सिंह, जगदीश मल्ल, हरिशंकर सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed