{"_id":"623b5b4cc94be704682383fa","slug":"up-board-exam-from-today-67-970-candidates-registered-maharajganj-news-gkp430841075","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा आज से, 67,970 परीक्षार्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा आज से, 67,970 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : परीक्षा आज से, 67,970 परीक्षार्थी पंजीकृत
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से जिले के 110 केंद्रों पर होगी। जिले में कुल 67,970 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में कुल पांच जोनल, 16 सेक्टर तथा 110 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरु होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत हाईस्कूल के 38,799 परीक्षार्थियों में 21,255 बालक व 17,544 बालिकाएं तथा इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 29,171 परीक्षार्थियों में 15,486 बालक व 13,685 बालिकाएं हैं।
इनमें से कुल 2,488 व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रुप में पंजीकृत हैं तथा शेष संस्थागत हैं। बुधवार को धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, कार्मल इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा पर नजर रखेंगे पांच जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट
परीक्षा की शुचिता पर नजर रखने के लिए कुल पांच जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सदर तहसील में दो तथा निचलौल, फरेंदा व नौतनवा तहसील में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं जिले को कुल 16 सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी 110 केंद्रों पर एक- एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
चार सचल दल गठित
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल चार सचन दल गठित किए गए हैं। सभी सचल दल एक-एक तहसील के केंद्रों पर पहुंचकर शुचिता की हकीकत जांचेंगे।