{"_id":"68c48472c4336488e10ad346","slug":"union-minister-of-state-for-finance-heard-the-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159415-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
महराजगंज। कैंप कार्यालय पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को जनसुनवाई की। सुबह से ही कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी के सामने राजस्व विभाग से जुड़े विवाद थे, तो कोई बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की शिकायत लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी की बातें सुनीं और तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व और बिजली निगम से जुड़ी रहीं। कई ग्रामीणों ने नामांतरण, खसरा-खतौनी दुरुस्ती और भूमि विवाद जैसे मामलों को रखा। वहीं बिजली निगम को लेकर उपभोक्ताओं ने अनियमित कटौती, गलत बिलिंग और खराब ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की। कुछ लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अस्पतालों में दवाइयों की कमी और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठाया।
कार्यक्रम में परतावल ब्लॉक की स्वास्थ्य सखी, समूह सखी, आजीविका सखी और विद्युत सखी बड़ी संख्या में पहुंचीं। उन्होंने बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजमेंट) गायत्री राय का तबादला निरस्त करने और पुन: परतावल में तैनाती की मांग की। महिलाओं ने कहा कि गायत्री राय के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियां सुचारु रूप से चल रही थीं और सैकड़ों महिलाओं को रोजगार व आजीविका से जोड़ा गया था। तबादले के बाद समूहों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सिसवा बाजार के पदाधिकारियों ने सिसवा को तहसील का दर्जा प्रदान करने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।