फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Minister of State for Finance enumerated the government's plan

Maharajganj News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की योजना

Sat, 24 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance enumerated the government's plan
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आम जनता से संवाद स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोनबरसा, बभनौली, पनियरा बाजार, हेमछापर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जनहित में कार्य कर रही है और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएंगी और जिन मुद्दों को लेकर उन्हें अवगत कराया गया है, उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन उमेश जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख बेद प्रकाश शुक्ल, भाजपा के जिला महामंत्री बबलू यादव, वीरेंद्र सिंह, गुड्डु सिंह और रुपेश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed