फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uniform photo of children will be posted in school

Maharajganj News: स्कूल में लगेगा बच्चों का यूनिफाॅर्म वाला फोटो

Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Uniform photo of children will be posted in school
महराजगंज। परिषदीय स्कूल के ऐसे बच्चे जो नियमित ड्रेस में स्कूल पहुंच रहे उनको सम्मानित कर अन्य बच्चों को भी ड्रेस के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह नवाचार सभी परिषदीय स्कूलों में शिक्षा निदेशालय के निर्देश क्रम में प्रभावी किया गया है। ड्रेस वाले बच्चों की तस्वीर फ्लेक्स पर प्रिंट कराकर स्कूल परिसर में लगेगी जिससे अन्य बच्चे भी प्रेरित होकर ड्रेस की अनिवार्यता समझें।
विज्ञापन

जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें लगभग 2 लाख के आसपास विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से 117939 को ड्रेस इत्यादि की डीबीटी भी मिल चुकी है। बावजूद सभी विद्यार्थी ड्रेस में नहीं पहुंचते।
विज्ञापन

परिषदीय बच्चों में ड्रेस की अनिवार्यता समझें और ड्रेस में ही स्कूल पहुंचे इसके लिए इस नवाचार को प्रभावी किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनिवार्य किया है।यूनीफार्म में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों की फोटो कक्षा के बाहर फ्लैक्स पर लगाई जाएगी। धनराशि शिक्षक कंपोजिट ग्रांट से खर्चेंगे।अभिभावक भी इसपर जागरूक होकर बच्चों के लिए ड्रेस अनिवार्यता समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed