फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unfit found 18 school vehicles seized, investigation intensified

अनफिट मिले 18 स्कूल वाहन सीज, जांच तेज

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Unfit found 18 school vehicles seized, investigation intensified
अनफिट मिले 18 स्कूल वाहन सीज, जांच तेज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को कोल्हुई, पनियरा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की जांच हुई, जिसमें 18 स्कूल वाहनों को अनफिट मिलने पर सीज कर दिया गया। जांच में वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण समेत अन्य जरूरी प्रपत्रों की जांच की जा रही है। इसके लिए एआरटीओ ने टीम बनाई है।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि 18 स्कूल वाहनों को सीज किया गया है। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रत्येक दिन टीम जिले में अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहनों की जांच में जुटी है। स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि जल्दी से वाहनों के जरूरी प्रपत्रों को ठीक करा लें।
विज्ञापन

जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पीटीओ मथुरा प्रसाद, संभागीय निरीक्षक संजय सिंह शामिल हैं। उधर, यातायात निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन वाहनों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाइक चालकों को अनिर्वाय रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed