फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under the pretext of exorcism, a Tantrik did obscene acts with a girl

Maharajganj News: झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने युवती से की अश्लील हरकत

Sat, 16 Nov 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Under the pretext of exorcism, a Tantrik did obscene acts with a girl
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने युवती से अश्लील हरकत की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंची तो आरोपी तांत्रिक फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही संतकुमार पाठक का उनके घर आना-जाना था, वह झाड़-फूंक करता है। आरोप है कि 13 नवंबर को उनके घर आया और बताया कि उनकी बेटी पर भयानक प्रेत का साया है। उसी रोज दोपहर में आरोपी फिर आया और झाड़-फूंक की बात कहने लगा। इस दौरान घर में सिर्फ वह और उनकी बेटी ही मौजूद थीं। पीड़ित युवती की मां का कहना है तांत्रिक ने छत पर पहले पानी में कुछ मिलाकर बेटी पिलाया और फिर काजू किशमिश खिलाया। उसके कुछ ही देर बाद बेटी का सिर भारी होने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद तांत्रिक ने युवती की मां से कहा कि आप छत से नीचे चली जाइए, वरना प्रेत आपके ऊपर भी आ सकता है। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक युवती से अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर वह छत पर पहुंचीं तो तांत्रिक भाग निकला। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी संत कुमार पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़-फूंक से ठीक नहीं होती मानसिक बीमारी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि भूत-प्रेत के साए की वजह से परेशानी एक मानसिक बीमारी है जो झाड़-फूंक से ठीक नहीं हो सकती। दरअसल, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लोगों को मानसिक बीमारियों की ओर ले जा रही है। जितनी तेजी से हम विकास कर रहे हैं। उतनी ही तेजी से मानसिक विकार भी हमें घेर रहे हैं। इन्हीं विकारों के कारण बड़ी संख्या में नए मानसिक रोगी सामने आ रहे हैं। हालांकि एक सकारात्मक पहलू यह है कि लोग अंधविश्वास से बाहर निकल रहे हैं। पुराने समय में मानसिक मरीज अस्पतालों तक पहुंचते ही नहीं थे और तांत्रिकों के झांसे में पड़ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed