{"_id":"64404527f6d1e0687508efc4","slug":"under-construction-jim-park-maharajganj-news-c-7-1-131901-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधर में लटका ओपन जिम पार्क का निर्माण, सार्थकता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधर में लटका ओपन जिम पार्क का निर्माण, सार्थकता पर सवाल
Thu, 20 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर नगर वार्ड में अधर में लटका ओपन जिम पार्क।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर के वीरबहादुर नगर वार्ड में बनने वाला ओपन जिम पार्क का निर्माण अधर में हैं। पार्क के निर्माण मेें धन की कमी बाधा बन रही है। जब तक नए सिरे से धनराशि नहीं मिलेगी, तब तक ओपन जिम पार्क में घूमने व खेलने का युवाओं का सपना साकार नहीं हो सकेगा।
नगर के बलिया नाला पुल के दक्षिण तरफ के घाट के पश्चिम पालिका की ओर से दो वर्ष पूर्व ओपन जिम पार्क का निर्माण शुरू कराया गया। 28 लाख की लागत से बनाए गए इस जिम पार्क में जिम के लिए कमरा व पार्क नुमा चबूतरा आदि का निर्माण पूरा करा लिया गया, मगर अभी तक उसके पूरा न होने से जहां वार्ड के युवाओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं सार्थकता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पहले बने प्रस्ताव में कम थी ऊंचाई व लंबाई
पालिका से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले इस ओपन जिम पार्क के दीवार की ऊंचाई व चौड़ाई कम थी, जो जलभराव का क्षेत्र होने की वजह से बढ़ा दी गई। बाद में इसमें पालिका की ओर से फिर से धन की मांग की गई, मगर अभी तक धन न मिलने से स्थिति जस की तस है। धन मिलने के बाद उसमें निर्माण प्रारंभ हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण की भी रफ्तार सुस्त
नगर के मुख्य चौराहे के पास पुराने तहसील परिसर में बनने वाला चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण की भी रफ्तार अभी तक नहीं बढ़ पाई है। इसके बन जाने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वीर बहादुर नगर वार्ड में ओपन जिम पार्क के बनने से वार्ड के साथ बलिया नाले की भी सुंदरता बढ़ेगी। अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के दिशा में इस वित्तीय वर्ष में पहल की जाएगी।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी