{"_id":"653ffb3799d0c3d5900a0d8d","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-driver-dies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8678-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत
भरवलियां से लक्ष्मीपुर खुर्द जाने वाले एसएसबी रोड के किनारे बने गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया सिवान में बन रहे एसएसबी रोड पर लक्ष्मीपुर खुर्द की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला सड़कहवा निवासी अजय 19 रोजाना की तरह सोमवार को ट्रैक्टर लेकर लक्ष्मीपुर खुर्द खेत की जुताई के लिए गया था। करीब साढ़े चार बजे वह ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था कि तुरकहिया सिवान में बन रहे एसएसबी रोड के किनारे बने ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल कंचन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।संवाद