{"_id":"6400ec8c52d4d7636d05b3c6","slug":"uncontrolled-tempo-overturned-girl-died-five-injured-maharajganj-news-c-7-1-72337-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, बालिका की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, बालिका की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र के महदेवा-समरधीरा मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। महदेवा-समरधीरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क के किनारे पलट गया। उसमें सवार तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पांच अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र महुअवां महुई निवासी देवराज चौधरी (30) पत्नी सुधा देवी (27) व पुत्री काजल (03), उषा देवी (48) निवासी बरगदवा हरैया, सैफुननिशा (35) निवासी सहजनवां गोरखपुर, इलायची देवी (65) निवासी टिकरिया गोरखपुर टेंपो में सवार होकर नटवा जंगल की तरफ किसी दरगाह में जा रहे थे। महदेवा चौराहे के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।
टेंपो में सवार काजल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने घायलों को बनकटी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...
दरगाह पर मत्था टेकने जा रहा था परिवार
महुअवां महुई निवासी देवराज चौधरी बेटी काजल व पत्नी के साथ नटवा क्षेत्र के दरगाह पर मत्था टेकने जा रहे थे। उनके साथ बगल के गांव के रहने वाले अन्य लोग भी थे। बेटी की मौत की जानकारी होते ही माता-पिता बेहोश हो गए।