फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled roadways bus falls into ditch, more than six injured

Maharajganj News: अनियंत्रित रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, छह से अधिक घायल

Wed, 03 Dec 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled roadways bus falls into ditch, more than six injured
निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर दमकी गांव के सामने गड्ढे में गिरी रोडवेज बस।
हादसे के बाद बस सवार लोगों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से खिड़की के रास्ते बाहर निकले बस सवार
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने मंगलवार को सवारियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बस सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़ भाग गया।


जानकारी के मुताबिक, एक रोडवेज बस निचलौल की ओर से 15 सवारियों को लेकर महराजगंज डिपो के लिए जा रही थी। अभी रोडवेज बस निचलौल शहर से करीब दो किलोमीटर आगे दमकी गांव के सामने पहुंची थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल मामूली चोट लगने के कारण निजी क्लीनिक में इलाज कराकर घर लौट गए। गनीमत रहा कि बस पानी से भरे गड्ढे में नहीं पलटी। हादसे के बाद बस सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने खिड़की के रास्ते उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। बस को गड्ढे से बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed