{"_id":"647f849bd10bd7f9cc052fc4","slug":"unclaimed-bike-found-in-danda-river-maharajganj-news-c-7-1-196417-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डंडा नदी में लावारिस मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डंडा नदी में लावारिस मिली बाइक
Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव से पूरब डंडा नदी में लावारिस बाइक मिली। अजय तिवारी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक बरामद कर थाने पर ले गई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव अराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के पास डंडा नदी से गांव के कुछ लोग धान की नर्सरी में पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। इंजन पानी छोड़ दे रहा था तो पाइप नदी में गहरे पानी की तरफ कर रहे थे। पानी में बाइक की हैंडिल दिखी। उसके बाद पानी चला रहे अजय तिवारी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाने पर सूचना दी। कांस्टेबल संदीप कुमार तथा इंद्रजीत कुमार ने बाइक पानी से निकलवाया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डंडा नदी से लावारिस बाइक बरामद हुई है। संवाद