फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Udyam Sakhis will help women in employment

Maharajganj News: महिलाओं काे रोजगार में सहयोग करेंगी उद्यम सखियां

Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Udyam Sakhis will help women in employment
महराजगंज। महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। एनआरएलएम की ओर से सूक्ष्म उद्यम सखी योजना के तहत उद्यम सखियों का चयन कर महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला समूहों का गठन कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, समूह की महिलाओं को और अधिक क्रियाशील बनाने और उद्यम स्थापना में उनकी मदद के लिए सूक्ष्म उद्यम सखी योजना लागू की गई है। इसके तहत जिले में 196 उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। यह उद्यम सखियां महिलाओं को लखपति दीदी बनने में भी सहयोग करेंगी। इसके तहत जल्द ही सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। इन महिलाओं में से ही लिखित परीक्षा के आधार पर सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा जो सखी मिशन के क्रियाकलाप के बारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार रामदरश चौधरी ने बताया कि सूक्ष्म उद्यम सखी चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें समूह से जुड़ी इंटरमीडिएट पास महिला सदस्य आवेदन कर सकती हैंं। जिले में 196 महिलाओं का चयन किया जाएगा। ये महिलाएं अन्य महिलाओं को रोजगार दिलाने से लेकर उद्यमी बनाने में भी सहयोग करेंगी। सूक्ष्म उद्यान सखी के चयन के बाद वह गांवों में समूह की महिलाओं को उद्यम लगाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed