{"_id":"68e01c2ac45a5ce8fa0a515a","slug":"two-vehicles-were-electrocuted-during-idol-immersion-injuring-11-people-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-161021-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो वाहनों में उतरा में उतरा करंट, 11 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो वाहनों में उतरा में उतरा करंट, 11 लोग झुलसे
विज्ञापन
करंट से झूलसे बुजुर्ग।
महराजगंज। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में 11 लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दोनों जगहों पर हुए हादसे के समय लोगों में काफी देर तक चीख पुकार मची रही।
जानकारी के मुताबिक, चौक क्षेत्र के गांव शेखपुरवा में नवरात्र पर्व पर ग्रामीणों की ओर से दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित की गई थी। नवरात्र के बाद बृहस्पतिवार को लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के रोहिन नदी के चानकी घाट के लिए निकले थे। अभी वह लोग झुंगवा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि इसी बीच प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। इस घटना में अंशिका (12), महिमा (14), दिव्या (10), रवीना (17), इंद्रासन (65), रामावती (55) निवासी शेखपुरवा और अखिलेश गुप्ता (30) झुलस गए। वहीं डॉक्टरों ने इंद्रासन की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सीएमएस एके द्विवेदी ने बताया कि हादसे में झुलसे सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
इसीक्रम में पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियरा शहर के संतकबीर नगर वार्ड में भी नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां भी नवरात्र बीतने के बाद शुक्रवार को लोग गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को वाहन से लेकर टेमर नाला स्थित कंटाइन विसर्जन के लिए जा रहे थे। अभी वह लोग रजौड़ा कला व रजौड़ा खुर्द के बीच स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच सड़क पर झूल रहे हाइटेंशन तार की चपेट में वाहन आ गया। इस दौरान पनियरा नगर पंचायत के वार्ड संतकबीर नगर निवासी शत्रुघ्न (30), अमित (9), प्रदुम्न (38) और निखलेश (15) झुलस गए। वहीं हादसे में झुलसे शत्रुघ्न की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। दोनों जगहों पर हुए हादसे के चलते जहां लोगों में भय का माहौल बना रहा है। वहीं लोगों में बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला।
थाना प्रभारी निरीक्षक पनियरा आशीष कुमार सिंह के अनुसार तीन लोगों की हालत में सुधार है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
हादसे के बाद जिम्मेदारों की टूटी नींद
दोनों जगहों पर हुए हादसे को लेकर लोगों में बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि नवरात्र से पहले थाने और चौकियों पर सभी विभागों के साथ बैठक हुई थी लेकिन जिम्मेदारों का कर्तव्य केवल बैठक तक ही समिति रह गया। बैठक में सड़कों पर लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने के लिए मांग की गई थी। लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने रहे। यही कारण है कि हादसा हो गया है। वहीं हादसे के बाद जिम्मेदार आनन-फानन में सड़कों पर लटक रहे तारों को तत्काल दुरुस्त कर कोरम पूरा कर ली है।
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक
चौक थाना क्षेत्र के झुंगवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सात लोग झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सबसे पहले करंट की चपेट में आए लोगों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को ठीक तरह से इलाज के निर्देश दिए।