फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two took the form, one filed

दो ने पर्चा लिया, एक ने किया दाखिल

Wed, 24 Apr 2019 01:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two took the form, one filed
दो ने पर्चा लिया, एक ने किया दाखिल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को जहां दो लोगों ने लोगों ने पर्चा लिया, वहीं भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के बैनर तले पूर्व सैनिक मनोज राना ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए सात लोगों ने ट्रेजरी चालान फार्म और दो ने पर्चा लिया।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने चुनाव में भागीदारी के इच्छुक लोगों से कहा है कि आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं और नामांकन पत्र ले जाएं। सहायक रिटर्निंग अफसर/ उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 7 लोगों ने ट्रेजरी चालान तथा दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र लिया, जबकि एक ने अपना पर्चा भी दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नौतनवां निवासी भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के मनोज कुमार राना ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि विजय कुमार कश्यप ने चार सेट व ग्राम जहदा निवासी पन्नेलाल ने दो सेट में पर्चा लिया है। जिन सात लोगों ने ट्रेजरी चालान फार्म लिए हैं, उनमें पीपीगंज गोरखपुर निवासी ओमप्रकाश (अभय समाज पार्टी), ग्राम बारातगाढ़ा निवासी शिवकुमारी (निर्दल), ग्राम महदेइयां निवासी सुमित (जनहित किसान पार्टी),  ग्राम खोन्हौली निवासी गौरीशंकर गुप्ता, ग्राम ठूठीबारी निवासी पूनम किन्नर (राष्ट्रीय क्रांतिकारी सेक्युलर मोर्चा पार्टी) तथा  ग्राम जगदौर निवासी अनिल कुमार ने (निर्दल) शामिल हैं। महराजगंज। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। साहू जी महराज की मूर्ति के आगे न तो कोई निजी वाहन जा पा रहा है और बिना पास के कोई भी व्यक्ति सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के आगे नहीं जा पा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। समय-समय पर खुद जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल व अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा भी लेते रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed