फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two sweet shops raided, six samples taken

Maharajganj News: मिठाई की दो दुकानों पर छापा, छह नमूने लिए

Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two sweet shops raided, six samples taken
नौतनवा में मिठाई की दुकान पर छापेमारी कर नमूना एकत्र करती टीम। 
महराजगंज। दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, डॉ. टीआर रावत के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना है। मंगलवार को नौतनवा में उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद और पुलिस बल की उपस्थिति में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो प्रमुख मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान, सोनौली, नौतनवा में स्थित प्रकाश स्वीट्स का निरीक्षण किया गया, जहां से खोआ और पनीर के दो नमूने संग्रहीत किए गए। इसके बाद, नौतनवा में मिश्रियाहे स्वीट्स की जांच की गई, जहां से बेसन का पेड़ा, चांदी वर्क युक्त बर्फी और छेना रसगुल्ला के नमूने लिए गए। इस अभियान में छह नमूने संग्रहीत किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह, हंसराज प्रसाद, और हिमांशु जयंत भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed