{"_id":"635c1f9c7f749a0a6a7860c3","slug":"two-sides-fight-in-land-dispute-seven-injured-maharajganj-news-gkp455429855","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन

परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट में प्रथम पक्ष के चिनकान (60) ,नबी उर्फ शरीफ (30), बाबूलाल (35) तथा दूसरे पक्ष के प्रमोद यादव (24), रामजीत यादव, संतोष यादव (29) व अशोक यादव (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिनकान ने विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दो पक्षों मे भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है, मामले की जांच पड़ताल भी जारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।