{"_id":"6a120badb259ab2859070a78","slug":"two-sides-clash-over-chak-road-dispute-fir-registered-against-eight-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177838-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चकरोड के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चकरोड के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे
दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर में चकरोड को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सिंदुरिया पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के प्रियंका, गोविंद, नाथू और रूना शुक्रवार की भोर में पहले से बने चकरोड को काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की प्रियंका ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत में मिट्टी गिरवा रही थीं। इसी दौरान गांव के गब्बर, उर्मिला और पप्पू ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर तथा नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विवादित चकरोड का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम ने मौके की जांच-पड़ताल कर दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा किसी भी पक्ष के कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।