फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two real sisters died due to drowning in village pond at maharajganj

महराजगंज में हादसा: पोखरे के किनारे टहल रही थीं दो बहने, पैर फिसला और डूब गई दोनों

Sat, 02 Sep 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 02:34 PM IST
सार

 भावचक गांव में पोखरे पर दो बहनें रीता (18) और पुष्पा (30) टहने गई थीं। किनारे पर टहलने के दौरान पुष्पा फिसलकर पोखरें में गिर गई। बहन को पोखरे में गिरता देखकर रीता उसे बचाने के लिए कूद गई, लेकिन दोनों तैरना नहीं जानती थीं।

विज्ञापन
Two real sisters died due to drowning in village pond at maharajganj
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रूधौली भावचक गांव के पोखरे में किनारे टहलने के दौरान फिसलकर गिरने पर डूब जाने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोखरा काफी गहरा होने के कारण दो एक साथ डूब कर कर गई। पोखरे के किनारे मिट्टी पर फिसलन ज्यादा थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह छह बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के भावचक गांव में पोखरे पर दो बहनें रीता (18) और पुष्पा (30) टहने गई थीं। किनारे पर टहलने के दौरान पुष्पा फिसलकर पोखरें में गिर गई। बहन को पोखरे में गिरता देखकर रीता उसे बचाने के लिए कूद गई, लेकिन दोनों तैरना नहीं जानती थीं।
विज्ञापन


 

पोखरा ज्यादा गहरा होने के कारण दोनों ने एक साथ पोखरे में तड़फ कर दम तोड़ दिया। जब दोनों देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश में निकले। इस दौरान लोगों ने पोखरे में देखा तो दोनों मृत पड़ी थीं। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग ढाढ़स बधाने पहुंचे। दोनों बेटियों की मौत पर हर कोई गमगीन दिखा।  

कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed