{"_id":"6176fc1005f8814c3f051199","slug":"two-police-thana-area-police-and-deadbody-s-postmartam-maharajganj-news-gkp4142226108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव का दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव का दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
शव का दो थानों की पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बरगदवा में एक ऐसा घटना सामने आया है जहां एक ही शव का दो बार में दो अलग-अलग थानों की पुलिस को पोस्टमार्टम कराना पड़ा। पहली बार हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई तो वहीं, दूसरी बार भी हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मैनहवा टोला बनकसिहा थाना कोल्हुई निवासी लालजी 21 अक्तूबर को शाम पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर टोला बरगदवा में अपने ससुराल में आया था। वह अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए आया था। रातभर ससुराल में रहने के बाद 22 अक्तूबर को सुबह कहीं चला गया। जब काफी देर बाद घर नहीं आया तो उसके ससुराल वाले खोजबीन करने लगे। दोपहर को उसकी पत्नी संगीता देवी जब घर के बगल सागौन के बगीचे में किसी काम से गई तो उसका पति एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच सुचना पाकर लालजी का बेटा बाबूराम भी घटना स्थल पर पहुंच गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर हत्याकर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। घटना के दूसरे दिन जब पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पुलिस उसके घर पहुंची तो परिजनों रिपोर्ट पर संदेह करते हुए शव को लेने से मना कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। मामले में विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह के हस्ताक्षेप के बाद शव को पुलिस ने पुन: पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो बार हुए पोस्टमार्टम में दो अलग-अलग थानों की पुलिस के माध्यम से कराया गया। लेकिन दोनों बार में नतीजा वहीं निकाला। रविवार को शाम 5 बजे परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई यशवंत चौधरी ने दूसरे बार भी हुए पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की।