फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two passenger trains running on Gorakhpur-Nautanwa route canceled

Maharajganj News: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

Sat, 02 Dec 2023 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two passenger trains running on Gorakhpur-Nautanwa route canceled
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को कोहरे के कारण तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया है। अब इस रूट पर नौतनवा से मात्र तीन ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से 6:25 पर चलकर नौतनवा रेलवे स्टेशन पर 8:45 बजे पहुंचने वाली 05469 पैसेंजर ट्रेन नौतनवां तक आएगी। लेकिन नौतनवा रेलवे स्टेशन से 9:40 पर नकहा जंगल तक जाने वाली 05470 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। यह ट्रेन शाम को 6:55 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं नकहा जंगल से 1:45 बजे चलकर नौतनवा रेलवे स्टेशन पर 4:10 पर आने वाली 05471 पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है। इस प्रकार दोनों ट्रेनें तीन दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक निरस्त रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि कोहरे के कारण दोनों ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


----------------------

ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दोनों ट्रेनें निरस्त होने से लक्ष्मीपुर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज नकहा जंगल, गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों को समस्या होगी। सूरज मिश्रा, सुनील कुमार, रामाज्ञा, सुनीता, रागिनी, संगीता, धर्मेंद्र, अजय, शिव कुमार ने बताया कि सुबह 9:40 बजे जाने वाली ट्रेन से भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, आनंदनगर तक काॅलेज जाते थे, लेकिन ट्रेन बंद होने से अब बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed