{"_id":"6a25da30ee4f1ef43f0bc2c3","slug":"two-parties-clash-over-land-dispute-19-arrested-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151803-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, 19 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, 19 गिरफ्तार
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांडे कला गांव में हुआ विवाद
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के सांडे कला गांव में जमीन विवाद में रविवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सांडे कला गांव निवासी रामसरन सिंह और बृजेश सिंह के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने अपने समर्थकों को भी मौके पर बुला लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कार्रवाई के दौरान 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि विवाद में शामिल कुछ युवक गांव के एक मकान में छिपे हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद और हल्की मारपीट की घटना हुई थी। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों के बीच बाद में सुलह-समझौता भी हो गया है।