फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two Nepali youths arrested with 1500 ampoules of drug injections

Maharajganj News: 1500 एंपुल नशे के इंजेक्शन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two Nepali youths arrested with 1500 ampoules of drug injections
गिरफ्तार दोनों युवक नेपाल के नवलपरासी जिले के
विज्ञापन

भारत से ले गए थे नशे के इंजेक्शन
ठूठीबारी। पुलिस ने भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल ले जाए जा रहे 1500 एंपुल नशे के इंजेक्शन के साथ दो युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल औषधि नियंत्रण ब्यूरो शाखा भैरहवां व महेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से बाइक सवार दो युवक द्वारा भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन लेकर भारत से नेपाल में प्रवेश करने की सूचना मिली। सूचना पर संयुक्त टीम नवलपरासी जिले के सरवाल गांव पालिका बड़ा नंबर 6 बरसारे स्थित पुल के समीप पूरब पश्चिम मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी।
इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की। जांच में बाइक के पीछे बैठे युवक के पास प्लास्टिक के बोरे से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन मिले। बोरी में 500-500 एंपुल डायजीपाम, बुप्रोरनोरफेन, प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड (कुल 1500 एंपुल) इंजेक्शन बरामद हुआ। प्रहरी नायाब उप निरीक्षक सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि नशे के इंजेक्शन के साथ भास्कर गुप्ता, निवासी सरवाल गांव वार्ड नंबर चार जिला नवलपरासी व बरसारे निवासी कृष्णा मोहन साहनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन





बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी तेज 5 लाख रुपए के सामान बरामद

ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया सामान नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद किया है। इसमें 23 पीस बैग, 7 पशु, दो बोरा बिस्किट, प्लास्टिक खिलौना, एक कार्टून लॉलीपॉप, मूनलाइट मिनी लाइटर, बल्ब 100 पीस, काश की घंटी 175 पीस, पीतल कटोरा 336 पीस बरामद हुआ। पकड़े गए सामान की कुल कीमत 5.42 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में प्रहरी नायक उप निरीक्षक सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि पकड़े गए सामान को अग्रिम कार्रवाई हेतु महेशपुर कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed