{"_id":"65b4bba0f9aac289ac071552","slug":"two-more-youths-of-chakdah-made-controversial-picture-related-to-religious-place-viral-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चकदह के दो और युवकों ने धार्मिक स्थल से जुड़ी विवादित तस्वीर को किया वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चकदह के दो और युवकों ने धार्मिक स्थल से जुड़ी विवादित तस्वीर को किया वायरल, मुकदमा दर्ज
Sat, 27 Jan 2024 01:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:47 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चकदह के एक युवक द्वारा दो दिनों पूर्व धार्मिक स्थल से जुड़ी एक विवादित तस्वीर वायरल की गई थी। जिसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
महाराजगंज जिले में नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह के एक युवक द्वारा धार्मिक स्थल से जुड़ी विवादित तस्वीर वायरल करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पुनः उसी गांव के दो अन्य युवकों द्वारा भी अयोध्या के धार्मिक स्थल से जुड़ी विभिन्न विवादित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं मामले को देखते हुए पुलिस उक्त तस्वीर वायरल करने वाले एक युवक को तो तत्काल हिरासत में ले ली है जबकि दूसरा हैदराबाद में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चकदह के एक युवक द्वारा दो दिनों पूर्व धार्मिक स्थल से जुड़ी एक विवादित तस्वीर वायरल की गई थी। जिसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गांव के ही अलग-अलग टोले में रहने वाले दो अन्य युवकों द्वारा भी इस तरह की विवादित तस्वीर वायरल की गई है।
विज्ञापन
सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से गांव में पहुंच शमसुद्दीन नामक एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरा आफताब नामक युवक वर्तमान में हैदराबाद में मौजूद है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन