फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed after being crushed by a car during a stampede during Dwar Puja

Maharajganj News: द्वार पूजा के दौरान भगदड़ में कार से कुचलकर दो की माैत

Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two killed after being crushed by a car during a stampede during Dwar Puja
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर टोला रेहरवा में बृहस्पतिवार को द्वारपूजा के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने राधेश्याम उर्फ छोटू (32) और दिलीप (50) की जान ले ली। वहीं, कुछ लोगों को चोटें भी आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बरात में द्वारपूजा के दौरान कुछ विवाद में भगदड़ मच गई। उसी में कार सवार भागने की कोशिश करने लगा, जिससे यह घटना हुई। हालांकि, इस मामले में शाम तक शिकायती नहीं की गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रेहरवा गांव निवासी राधेश्याम उर्फ छोटू (32) पुत्र सुरेमन बरात देखने गया था। बांसी क्षेत्र से कुदारन गांव से आई बरात में द्वारपूजा के दौरान लोग नाच रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसी बीच एक कार चालक मौके से कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान द्वारपूजा देखने के लिए पहुंचा राधेश्याम और बांसी के कुदारन गांव निवासी दिलीप (50) चपेट में आ गया। इसमें दिलीप को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जबकि, राधेश्याम उर्फ छोटू को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मोहना जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात को एक बरात आई थी, उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed