फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging at the district stadium grounds halts practice for 400 students.

Maharajganj News: जिला स्टेडियम के मैदान में जलभराव, 400 छात्रों की प्रैक्टिस रुकी

Sun, 13 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at the district stadium grounds halts practice for 400 students.
स्टेडियम में हुआ जलभराव।
जिला स्टेडियम परिसर में उगी झाड़ियां, खिलाड़ी झेल रहे दुश्वारियां
विज्ञापन

फुटबाल, वालीबॉल, एथलेटिक्स समेत कई खेलों के खिलाड़ी करते हैं प्रैक्टिस

महराजगंज। जिला स्टेडियम के मैदान में जलभराव से करीब 400 खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद स्टेडियम के फुटबाल मैदान में पानी भरने से खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित हो गया है। हालांकि कुछ खेलों का अभ्यास इंडोर परिसर में कराया जा रहा है।

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में फुटबॉल के मैदान में जलभराव मिला और दौड़ पथ के किनारे झाड़ियां उगी मिलीं। ओपन जिम के आसपास भी गंदगी दिखी। खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के लिए आने वाले बच्चों की संख्या को देखते हुए मैदान और उपकरणों का नियमित रखरखाव होना चाहिए। बारिश के दिनों में जल निकासी की व्यवस्था पहले से दुरुस्त हो तो मैदान जल्दी अभ्यास के लिए तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


मैदान में पानी भरने के बाद आउटडोर खेलों का अभ्यास प्रभावित हुआ है। वहीं इंडोर परिसर में कुछ खेलों के खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है। हालांकि सभी खेलों के लिए इंडोर सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मैदान पर निर्भर खिलाड़ियों को अभ्यास रुकने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला स्टेडियम के सूत्रों के मुताबिक आउटडोर खेलों के करीब 400 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनका अभ्यास बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बताई मैदान की परेशानी
वॉलीबाल खिलाड़ी अनुपम ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। बारिश के बाद मैदान में पानी भर जाने से अभ्यास प्रभावित होता है। मैदान की साफ-सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए, जिससे खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत बेहतर सुविधाओं और नियमित अभ्यास की है। हॉकी खिलाड़ी सत्येंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को मैदान की स्थिति खराब होने पर काफी परेशानी होती है। बारिश के बाद जलभराव के कारण मैदान में अभ्यास नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि हॉकी में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यदि मैदान की स्थिति सुधारी जाए और खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें तो कई प्रतिभाएं मंडल और प्रदेश स्तर तक पहुंच सकती हैं।



चार खेलों के कोच ही नहीं
स्टेडियम में खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षकों की कमी भी बड़ी समस्या है। बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी और बास्केटबाल के कोच उपलब्ध नहीं हैं। इन खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे इसके बावजूद प्रतिदिन अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं। खिलाड़ियों और अभिभावकों का कहना है कि प्रशिक्षक मिलने पर बच्चों को खेल की तकनीक, फिटनेस और प्रतियोगिता की तैयारी का उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा। अभिभावकों ने बताया कि बच्चे खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन कोच नहीं होने से बच्चों को खुद ही प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
वर्जन


प्रैक्टिस की राह में बाधा बने जलभराव की समस्या का निदान कराया जाएगा। साथ ही वहां पर आने वाली हरेक समस्या को दूर कराया जाएगा।
- महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed