फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The BJP government snatched away the rights of the PDA people.

Maharajganj News: भाजपा की सरकार ने पीडीए के लोगों का हक छीना

Sun, 13 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The BJP government snatched away the rights of the PDA people.
जनपंचायत में सरकार पर छात्रों, मजदूरों और किसानों का दर्द नहीं समझने का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में शनिवार को एक मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी के लोगों ने पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पीडीए के लोगों का हक छीन लिया है। पूर्व में सपा की सरकार ने जनहित के कार्य कर प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले गए। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल पर सपा सरकार का पांच साल भारी है। भाजपा ने सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार मजदूर, किसान और छात्रों के दर्द को नहीं समझती है। पेपर आउट करवाकर अपने लोगों को नौकरियों में भर्ती करती है। उसने पीडीए समाज के लोगों के हक को छीन लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में इस पीडीए और जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए सबको एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम को डॉ. कृष्णभान सिंह सैंथवार, अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया, राजेश निषाद, आनंद निषाद, रामगोपाल यादव, अमरनाथ यादव, विद्यासागर यादव, इंद्रासन यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अर्जुन यादव, अम्बिका यादव, मातादीन निषाद समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed