{"_id":"64e2fc8ece2d23b785082b9e","slug":"two-innocent-sisters-died-due-to-drowning-in-amrit-sarovar-at-maharajganj-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में हादसा: अमृत सरोवर में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, खेलते समय फिसल गया था पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में हादसा: अमृत सरोवर में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, खेलते समय फिसल गया था पैर
Mon, 21 Aug 2023 11:29 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:29 AM IST
सार
महराजगंज जिले में दो सगी बहने अर्धनिर्मित अमृत सरोवर के पास खेल रही थीं। इस दौरान एक का पैर फिसल गया और वह पोखरे में चली गई। दूसरी बहन उसे बचाने के प्रयास में पानी में चली गई। इसके बाद दोनों डूब गईं। पास में मौजूद दूसरे बच्चे ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव के भक्सा टोले में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में स्थित अर्धनिर्मित अमृत सरोवर डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहने सरोवर के पास खेल रही थीं। पहले छोटी बहन फिसल कर गिरी। फिर उसे बचाने के प्रयास में दूसरी बहन भी डूबने लगी। लोगों ने जब तक दोनों को बाहार निकाला देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा साहबगंज टोला तिलकपुरवा निवासी उमेश जायसवाल करीब 15 वर्षों से अपनी ससुराल जंगल बड़हरा भक्सा टोले में पत्नी राधा व तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। वह एनएच-328 के किनारे पक्का मकान बनाकर किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
रविवार को टोले में राजेंद्र निषाद के घर भक्ति कार्यक्रम चल रहा था। इसमें उमेश की पत्नी राधा अपनी दो बेटियों अनन्या (7) और जाह्नवी (5) के साथ गई थीं। इसी दौरान दोनों मासूम बहनें मां को बिना बताए निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में स्थित अर्धनिर्मित अमृत सरोवर के पास खेलने चली गईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दोनों बेटियों के मौत पर मां राधा रो-रोकर हो जा रही थी बेहोश
खेलने के दौरान जाह्नवी (5) का पैर फिसल गया। सरोवर में गिर कर वह डूबने लगी। अनन्या (7) छोटी बहन को बचाने का प्रयास करने लगी, जिससे वह भी डूबने लगी। दोनों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर अंश आया और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को सरोवर से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन पर देर रात तक आंखें गड़ाईं, सर्वाइकल के हो जाएंगे मरीज
परिजन दोनों बहनों को पनियरा कस्बे में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ भी की।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन पर देर रात तक आंखें गड़ाईं, सर्वाइकल के हो जाएंगे मरीज
परिजन दोनों बहनों को पनियरा कस्बे में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ भी की।