फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Rotary Club will install a board displaying the district's history at the bus station.

Maharajganj News: बस स्टेशन पर जिले के इतिहास का बोर्ड लगाएगा रोटरी क्लब

Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Rotary Club will install a board displaying the district's history at the bus station.
महराजगंज। रोटरी क्लब की द्वितीय मासिक बैठक रविवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह व अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महराजगंज के इतिहास के बारे में बस स्टेशन पर बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने की। बैठक में सितंबर माह में आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, समाज का सम्मान है, और इतिहास बोर्ड लगने से नई पीढ़ी को अपने जिले के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

चार्टर्ड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब निरंतर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सितंबर माह के सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्लब के सभी सदस्य एकजुट होकर सेवा कार्यों को गति दें ताकि रोटरी की ''स्वयं से ऊपर सेवा'' की भावना सार्थक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान नेपाल में आई आपदा पर भी चर्चा की गई, जिसमें नेपाल को राहत के लिए सहयोग प्रदान करने की सहमति बनी। बैठक का संचालन सचिव आत्माराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ. सलीम खान, महेन्द्र प्रताप सिंह, मो,सैफुल्लाह, डॉ. एस. जेड. आबेदीन, पंकज मौर्य, विनोद गुप्ता, अजय कुमार अग्रहरी, अशोक चौरसिया, डॉ. अमित हालदार, डॉ. मनोज मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed