फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother Radha was fainting crying on the death of both the daughters

Maharajganj News: दोनों बेटियों के मौत पर मां राधा रो-रोकर हो जा रही थी बेहोश

Mon, 21 Aug 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mother Radha was fainting crying on the death of both the daughters
दोनों बेटियों के मौत पर मां राधा रो-रोकर हो जा रही थी बेहोश
अनन्या प्राथमिक विद्यालय कुआंचाप में कक्षा दो में पढ़ती थी, जानवी आंगनबाड़ी केंद्र में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। दोनों बेटियों के मौत पर मां राधा रो-रोकर बेहोश जा रही थी। दहाड़ मारकर बोलती रही कि अगर मैं शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं गई होती तो आज मेरी बेटियां की जान बच जाती।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा साहबगंज टोला के तिलकपुरवा निवासी उमेश जायसवाल करीब 15 वर्ष से अपने ससुराल जंगल बड़हरा भक्सा टोले पर अपनी पत्नी राधा सहित तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहते हैं। मकान के बगल में किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। उनकी चार बेटियों में खुशी (14) प्रियंका (10) अनन्या(7) जानवी (5) और छोटा भाई अनमोल (4) है। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी खुशी अपने मौसी सुनीता के साथ दिल्ली में रहती हैं। वहीं प्रियंका, अनन्या,जानवी व छोटा भाई अनमोल अपने माता पिता के साथ रहते हैं। उमेश जायसवाल अपने ससुराल जंगल बड़हरा गांव के भक्सा टोले पर रहते हैं। मृत बालिका अनन्या प्राथमिक विद्यालय कुआंचाप में कक्षा दो में पढ़ती थी वहीं जानवी गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी।
विज्ञापन

----------------------
छोटी बहन को डूबता देख बचाने लगी बड़ी बहन

-अनन्या (7) छोटी बहन को डूबता देख उसको बचाने का प्रयास करने लगीं जिसमें वह डूबने लगी। दोनों के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर अंश मौके पर आया उसने शोर शराबा मचाया और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों मासूम बहनों को अमृत सरोवर पोखरी से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। मौके पर सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल अर्ध निर्मित अमृत सरोवर पोखरी का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आस पास के लोगों के घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
तहसीलदार ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव के भक्सा टोले पर निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में स्थित अर्ध निर्मित अमृत सरोवर पोखरी में डूबकर दो सगी मासूम बहनों की मौत की जानकारी पाकर तहसीलदार सदर वाचस्पति सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक बेटियों के पिता उमेश जायसवाल व मां राधा सहित आस पास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मुजुरी व गांगी बाजार मदन गोपाल व लेखपाल जनक राज प्रजापति, ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव,रामसुमेर निषाद,बल्लू सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।संवाद

------------------

मृतक दोनों बहनों के पिता को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से दिलाया जाएगा।

वाचस्पति सिंह, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed