{"_id":"6a95e23bf4801afdc00e7ace","slug":"warning-of-action-against-negligence-in-the-discharge-of-duties-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184309-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
निचलौल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल और मिठौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों ठीक ढंग से निर्वहन करने के की नसीहत दी। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल के सभी वार्डों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अधीक्षक स्वयं समय-समय पर सभी वार्डों का निरीक्षण करें। अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए।उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपने कार्यालय और ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी मिठौरा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी निचलौल के अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार, बीपीएम उमेश यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।