{"_id":"6a1608b1cbf1e5a53401930e","slug":"two-injured-in-road-accidents-die-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178026-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पहली घटना गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास हुई थी। गोरखपुर जनपद के घासीकटरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नियामत नगर निवासी सोनू (30) पत्नी और बेटी के साथ बिहार के बगहा से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया था। हादसे में घायल सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी घटना गोधवल चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में हुई थी। परसिया इंदरपुर निवासी कपिल शर्मा (60) सोमवार सुबह चाय पीने दुकान पर गए थे। इसी दौरान हादसे में वह घायल हो गए। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।