{"_id":"664137440a72ee0b8b0c41f4","slug":"two-including-a-woman-died-due-to-lightning-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122311-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत
Mon, 13 May 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-बकरी चराने के दौरान चपेट में आई महिला, शौच करने गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। रविवार को क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। भोर में ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से बरातगाढ़ा में तालाब के किनारे शौच करने गए एक युवक और शाम में श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के वन ग्राम बेलासपुर नर्सरी में बकरी चराने गई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा निवासी गोलू यादव (24) शनिवार को वह अपने ननिहाल सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी गांव के दुधईगढ़ही टोला पर गया था। रविवार की सुबह 10.30 बजे के करीब गांव के बाहर एक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलू काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजते हुए वहां पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान बरातगाढ़ा दिनेश यादव ने बताया कि युवक एक दिन पूर्व अपने मामा अवधेश के वहां गया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बाहर रह कर काम करता था।
इधर, श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के वन ग्राम बेलासपुर नर्सरी की रहने वाली सरस्वती देवी (58) रविवार को भैंस चराने सिवान में गई थी। उसी दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। महिला बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चली गई। उसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। उसकी चपेट में सरस्वती भी आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सरस्वती की दो बेटा व दो बेटी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिन के अंदर आपदा निधि से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करा दी जाएगी। लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देशित किया गया है। संवाद-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
हरी सब्जियों के लिए बारिश संजीवनी
महराजगंज। मई में मौसम का मिजाज कुछ बदला दिख रहा है। इस माह तीन तारीख के बाद से मौसम में कुछ नर्मी दिखी और तापमान 39-41 डिग्री के बीच हो गया। पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। शनिवार रात उमस अधिक रही, लेकिन भोर होते ही आसमान के बदले रंग देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। तेज गर्जना के बीच रुक-रुक पर करीब दो घंटे तक हल्की वर्षा हुई। इससे तरोई, भिंडी, साग, लौकी समेत अन्य हरी सब्जियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। अब उन्हें सब्जियों में कम पानी चलाना पड़ेगा। दोपहर बाद निकली तेज धूप के कारण तापमान 38 डिग्री रिकार्ड हुआ और लोगों को गर्मी के बीच पसीने ने परेशान किया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक से दो दिन रहेगा फिर मौसम सामान्य हो जाएगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। रविवार को क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। भोर में ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से बरातगाढ़ा में तालाब के किनारे शौच करने गए एक युवक और शाम में श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के वन ग्राम बेलासपुर नर्सरी में बकरी चराने गई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा निवासी गोलू यादव (24) शनिवार को वह अपने ननिहाल सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी गांव के दुधईगढ़ही टोला पर गया था। रविवार की सुबह 10.30 बजे के करीब गांव के बाहर एक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलू काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजते हुए वहां पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान बरातगाढ़ा दिनेश यादव ने बताया कि युवक एक दिन पूर्व अपने मामा अवधेश के वहां गया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बाहर रह कर काम करता था।
विज्ञापन
इधर, श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के वन ग्राम बेलासपुर नर्सरी की रहने वाली सरस्वती देवी (58) रविवार को भैंस चराने सिवान में गई थी। उसी दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। महिला बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चली गई। उसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। उसकी चपेट में सरस्वती भी आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सरस्वती की दो बेटा व दो बेटी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिन के अंदर आपदा निधि से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करा दी जाएगी। लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देशित किया गया है। संवाद