फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two important exams in a row, a challenge for the department

Maharajganj News: लगातार दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं, विभाग के लिए चुनौती

Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two important exams in a row, a challenge for the department
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग को लगातार दो दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं सकुशल संपन्न करानी हैं। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 26 और अगले दिन 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होनी है। हालांकि सभी तैयारियों को पूरा कर लेने के बाद विभाग आश्वस्त दिख रहा है। लेकिन दोनों परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को जनपद के 18 केंद्रों पर होगी। डीआईओएस ने बताया कि समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा लोक सेवा आयोग के निर्देशन के मुताबिक होनी है। इसके प्रश्न पत्र शुक्रवार को प्राप्त हो सकते हैं। प्रश्न पत्र सुरक्षित कोषागार में रखने की व्यवस्था की गई। कुल 200 अंक का प्रश्नपत्र रहेगा जिसमें 140 अंक सामान्य ज्ञान और 60 अंक हिंदी के होंगे। प्रवेश पत्र यूपीपीएससीडाटयूपीइन से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को होगी

यूपी बोर्ड 2025 में एक विषय में अनुत्तीर्ण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया गया है। हाईस्कूल में 287 और इंटरमीडिएट में 205 सहित 492 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। महराजगंज इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुजीत चौधरी ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कितने कमरों में परीक्षा होनी है इसका निर्धारण किया जा चुका है। सीसीटीवी की कनेक्टिविटी डीआईओएस की मौजूदगी में जांची जा चुकी है। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व एसटीएफ की रडार पर होंगे नकल माफिया
लोक सेवा आयोग की तरफ से आए आब्जर्वर व जिले के एडिशनल एसपी सिद्धार्थ के मुताबिक 7,992 अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को 18 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न होगी। सभी केंद्र आयोग की ऑनलाइन निगरानी में रहेंगे। इस दौरान नकल माफिया पुलिस के साथ एसटीएफ की रडार पर हैं। जनपद की साइबर सेल सोशल प्लेटफार्म की निगरानी में जुटी है जिससे किसी तरह की अफवाह सोशल प्लेटफार्म के जरिए न फैलाई जा सके।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा और समीक्षा अधिकारी परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र पर स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक दो सह व्यवस्थापक लगाए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी जिम्मेदारी तय कर सचल दल गठित किए गए हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed