{"_id":"6a9b2cbc3b39ec49dc0be746","slug":"two-homeopathic-hospitals-will-have-their-own-buildings-after-a-decade-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-184549-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक दशक बाद दो होमियोपैथिक अस्पतालों का होगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक दशक बाद दो होमियोपैथिक अस्पतालों का होगा अपना भवन
विज्ञापन
दस साल से सिसवा के पंचायत भवन में चल रहा होमियोपैथिक अस्पताल
वहीं सिंदुरिया का होमियोपैथिक अस्पताल पीएचसी के भवन में चल रहा
महराजगंज। होम्योपैथ विभाग की ओर से सिसवां में 65 लाख और सिंदुरिया 68 लाख रुपये से होम्योपैथ अस्पताल भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पर मुहर लगा दी है।
शासन की ओर से इन अस्पतालों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण करने को मंजूरी दे दी है। अस्पताल के बन जाने से मरीजों को जरूरी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक सिसवां में होम्योपैथ अस्पताल पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। वहीं सिंदुरिया का होम्योपैथिक अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में संचालित हो रहा था। इससे यहां मरीजों को भी असुविधा होती है। मुख्य अस्पताल के भवन के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। जिसमें डाक्टर कक्ष, दवा भंडार कक्ष, फार्मेसी कक्ष, महिला और पुरुष शौचालय और मरीजों के लिए वेटिंग एरिया का निर्माण कराया जाएगा।
18 डॉक्टरों के सहारे जिले के 26 होमियोपैथ अस्पताल
जिले में 26 होम्योपैथ अस्पताल संचालित होते हैं। इनमें चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की कमी से विभाग जूझ रहा है। हालत यह है कि जिले में 26 में महज 18 डॉक्टर की तैनाती है। आठ डाक्टर के पद खाली चल रहे है। वहीं केवल 14 फार्मासिस्टों की तैनाती है। इसमें 12 अस्पतालों में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। वहीं 38 में महज 31 ही योग प्रशिक्षण की तैनाती है। इसमें सात पद खाली चल रहे है। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तीन पद खाली है।
विज्ञापन
वर्जन
जो संसाधन है उसी में बेहतर संचालन का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। जिले के सिसवां और सेंदुरिया में अस्पताल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। कार्यदायिक संस्था नामित है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- डॉ. आर के द्विवेदी, जिला होम्योपैथ अधिकारी