{"_id":"671c0fff46a10a41fa00f397","slug":"two-died-after-being-hit-by-a-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-134353-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से दो की मौत
Sat, 26 Oct 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भटहट बभनौली मार्ग पर सुमेरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल के केवटन टोला निवासी रामानंद निषाद 55 व विक्रम निषाद 45 मिठाई बनाने का काम करते थे। जहां से बृहस्पतिवार की रात में बाइक से घर आ रहे थे। अभी वह सुमेरगढ़ पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एक ही गांव के रहने वाले दोनों मृतक भंडारी का काम करते हैं। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।