{"_id":"6ad3e674c407820ca6020c5c","slug":"two-day-basic-level-childrens-sports-competition-concludes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-187384-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना खजुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना खजुरिया
विज्ञापन
फरेंदा। वनटांगिया भारीवैसी स्टेडियम में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। इसमें खजुरिया की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। छितही बुजुर्ग को द्वितीय स्थान व लेजार महदेवा को तीसरा स्थान मिला।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग के दौड़ में लेजार महदेवा के अंकुर चौरसिया प्रथम, खजुरिया के राज द्वितीय, सचिन को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में जोगियाबारी की मारिया प्रथम, झांवाकोट की ज्योति द्वितीय व लेजार महदेवा की दीपशिखा को तीसरा स्थान मिला। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रामनगर के राज को प्रथम, छितही बुजुर्ग के रामभवन को द्वितीय व लेजार महदेवा के सुमित को तीसरा स्थान मिला।
600 मीटर बालिका वर्ग में झांवा कोट की ज्योति प्रथम, जोगियाबारी की मारथा को द्वितीय व झांवाकोट की रोशनी को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में रामनगर के राज को प्रथम, रामनगर के सचिन को दूसरा व बरातगाढ़ा के देवकी नंदन को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद बालिका वर्ग में खजुरिया की ज्योति को प्रथम, खजुरिया की विद्या द्वितीय व प्रियंका को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय पांडेय व वरिष्ठ शिक्षकों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. कैलाश नाथ मौर्या, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौस आजम, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शैलेष पांडेय, आनंदपाल गौतम, वीरेंद्र मौर्या, अरविंद गौड़, बृजेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।