{"_id":"668e7057db63af4e7d0de98e","slug":"two-brothers-died-in-collision-between-bus-and-truck-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126427-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस और ट्रक की टक्कर में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस और ट्रक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
Wed, 10 Jul 2024 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
घुघली। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बलडीहा निवासी दो सगे भाईयों की मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
रामपुर बलडीहा निवासी स्व ठगई के चार पुत्रों में दोनों भाई दिल्ली में रहकर पेंटिंग का कार्य करते थे। सोमवार को रात बस से घर के लिए निकले थे। अमेठी जिले में शकूल बाजार थाना क्षेत्र के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से चल रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के सहयोग से घायलों को अमेठी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां लोगों का इलाज चल रहा है। बस में कुल 48 लोग सवार थे। हादसे में घायल घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी दो सगे भाईयों की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के जिसमें तीन भाई विवाहित थे और चौथा साहिल उर्फ नायब अविवाहित था। साहेब की पत्नी साजरा खातून बार-बार बेहोश हो जा रही है।