फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two Bolero vehicles returning from a wedding procession collided, killing a teenager and injuring four others.

Maharajganj News: बरात से लौट रही दो बोलेरो टकराईं, किशोर की मौत, चार घायल

Thu, 12 Mar 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two Bolero vehicles returning from a wedding procession collided, killing a teenager and injuring four others.
चिउटहा चौराहे के पास मंगलवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

माता-पिता का इकलौता पुत्र था मृतक आयुष
सिंदुरिया। चिउटहा चौराहे पर मंगलवार की रात 12.40 पर बरात से लौट रहीं दो बोलेरो आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दोनों बोलेरो अलग-अलग बरात से वापस लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीगंज भरवटिया थाना रामकोला निवासी उमेश की शादी में निचलौल थाना क्षेत्र के जयश्री गांव में बरात आई थी। भोजन करने के बाद बराती बोलेरो में सवार होकर जयश्री गांव से वापस अपने घर जा रहे थे। बराती अभी चिउटहा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक दूसरी बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद पहली वाली बोलेरो पलटकर सड़क के किनारे रखे ईंट से टकरा गई। दुर्घटना में आयुष राय (12) निवासी लक्ष्मीगंज भरवटिया थाना रामकोला की मौत हो गई। साथ ही लक्ष्मीना (25), प्रज्ञा (8) तथा एक चार माह का बच्चा (नाम अज्ञात) घायल हो गए। मृतक आयुष अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहने हैं।
विज्ञापन

टक्कर मारने वाली बोलेरो करमही में आई बरात से होकर वापस चौक जा रही थी। चीख-पुकार सुनकर बगल में स्थित पुलिस चौकी की इंचार्ज सारिका सिंह मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सूचित किया मौके थानाध्यक्ष ने आकर अपनी गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतक का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों बोलेरो को कब्जे में लिया गया है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed