फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trucks will be able to enter Nepal until 1 a.m. Around 1,000 cargo vehicles are still stranded at the border.

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर रह गया सात किलोमीटर तक जाम, निकासी के लिए पुलिस बल तैनात

Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Trucks will be able to enter Nepal until 1 a.m. Around 1,000 cargo vehicles are still stranded at the border.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की कतार घटकर करीब सात किलोमीटर रह गई है। जाम से निपटने और निकासी तेज करने के लिए शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की जा रही है। साथ ही, ट्रकों की आवाजाही के लिए सीमा को रात 10 बजे की बजाय एक बजे तक खोलने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से कई मार्ग प्रभावित होने के कारण पिछले कई दिनों से सीमा पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, 11 अक्तूबर से काठमांडू मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद वहां की बुकिंग बंद हो गई है। इससे पिछले दो दिनों में सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की आमद कम हुई है।
विज्ञापन

फिलहाल करीब एक हजार ट्रक नेपाल जाने के इंतजार में खड़े हैं। इनमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा औद्योगिक मशीनरी, टाइल्स, मार्बल और केमिकल समेत विभिन्न सामान लदे हैं। जाम कम करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और यातायात सुचारु रखने में लगाए जाएंगे। अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित समय में अधिकतम ट्रकों को नेपाल भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात एक बजे तक 633 मालवाहक ट्रक नेपाल भेजे गए थे। शुक्रवार रात जाम से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नेपाल के भंसार कार्यालय के यार्ड में ट्रकों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से भी निकासी प्रभावित हो रही है। बाढ़, भूस्खलन और मार्गों पर प्रतिबंध के साथ पार्किंग की कमी ने समस्या बढ़ा दी है। सीमा पार कराने के लिए अतिरिक्त समय और पुलिस बल की व्यवस्था से जाम कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed