{"_id":"64ee48e7ae7031c99a042e14","slug":"trucks-going-to-nepal-got-jammed-for-15-kilometers-on-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4796-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली सीमा पर 15 किलोमीटर लगा नेपाल जाने वाले ट्रकों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली सीमा पर 15 किलोमीटर लगा नेपाल जाने वाले ट्रकों का जाम
Wed, 30 Aug 2023 03:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर 15 किलोमीटर लगा नेपाल जाने वाले ट्रकों का जाम
महराजगंज जिले में बेलहिया भंसार परिसर में बन रहे एकीकृत चेकपोस्ट के कारण भारत- नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में भारतीय ट्रकों की इंट्री की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। जिसके कारण सीमा से करीब 15 किलोमीटर मुडिला गांव तक जाम लग गया है। गाड़ियां तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस वजह से सोनौली सीमा से एक लेन पूरी तरह से जाम है। जाम के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है।
विज्ञापन
नौतनवा कुनसेरवा में नौतनवां जाने वाली सड़क पर भी ट्रक चालकों ने जाम लगाना शुरू कर दिया है। सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के टोल प्लाजा के पीछे मुडिला गांव तक करीब 15 किलोमीटर तक एक लेन पूरी तरह से बंद है। इस तरह का जाम पिछले दो साल बाद देखने को मिल रहा है। नौतनवां कस्बे में सोनौली से सैकड़ों बच्चे पढ़ने भी जाते हैं। उनको परेशानी हुई।
विज्ञापन
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने अपने देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल कस्टम ने लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) को पूरी तरह से हटा दिया है। एलसी हटाए जाने से व्यापारियों में काफी उत्साह है। छोटे व्यापारी भी काफी प्रसन्न है, और बड़ी संख्या में भारत सहित विभिन्न देशों से माल सामान आयात कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल दशहरा दीपावली भाई टिका और छठ पर्व की तैयारियों के बीच छोटे व्यापारियों ने भी भारत से माल लेना शुरू कर दिया है। जिसका परिणाम है कि इधर दो दिनों में बड़ी संख्या में ट्रक सोनौली बॉर्डर पहुंचकर एक बार फिर से बॉर्डर को गुलजार कर दिया है।
भारत सरकार के सहयोग से नेपाल भंसार में बनने वाले आईसीपी निर्माण के अंतर्गत पीछे की पार्किंग का भी निर्माण शुरू हो गया है। जिससे नेपाल भंसार में ट्रकों को इंट्री में बहुत दिक्कत हो रही है। वजह यह है कि नेपाल भंसार पार्किंग में जगह बहुत कम है और ट्रकों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ रहा है।
सोनौली कोतवाल अभिषक सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से नेपाल भंसार पार्किंग में निर्माण चल रहा है। इस वजह से समस्या है। भंसार के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।