{"_id":"6af77526a3b351bacb0bb6fb","slug":"the-seized-seeds-were-handed-over-to-the-nichlaul-customs-office-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-189186-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा पर तस्करों के नए पैंतरे, झाड़ियों में छिपाई 840 किलो कद्दू बीज की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा पर तस्करों के नए पैंतरे, झाड़ियों में छिपाई 840 किलो कद्दू बीज की खेप
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के बावजूद तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में एसएसबी पथलहवा के जवानों ने सीमा से सटे तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कद्दू के बीज की 21 बोरियां बरामद की हैं। इनका कुल वजन 840 किलोग्राम है।
22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसबी पथलहवा के जवानों को सूचना मिली कि नेपाल की ओर से कद्दू का बीज लाकर कनमिसवा टोला तिलबारी गांव के पास सीमा के नजदीक झाड़ियों में छिपाया गया है।
एसी संदीप सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीमा स्तंभ संख्या 497/1 के पास तलाशी अभियान चलाया। नो मेंस लैंड से करीब 200 मीटर की दूरी पर तिलबारी गांव के निकट झाड़ियों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान प्लास्टिक की बोरियां दिखाई दीं। जांच करने पर उनमें कद्दू का बीज मिला। टीम ने कुल 21 बोरी बरामद किया। प्रत्येक बोरी का वजन 40 किलोग्राम था। आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद बीज को कस्टम कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कस्टम अधीक्षक निचलौल संजीव कुमार ने बताया कि एसएसबी पथलहवा की टीम ने नो मेंस लैंड औरहवा क्षेत्र से कद्दू के बीज की खेप पकड़ी है। इसे कस्टम विभाग को सुपुर्द किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।