{"_id":"6af77506cc44b1b0e004149f","slug":"a-young-man-fell-into-the-rapti-river-during-the-idol-immersion-on-wednesday-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-189140-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 38 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 38 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
फरेंदा। धानी क्षेत्र के खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव 38 घंटे बाद बरामद हुआ। शुक्रवार को गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के बंजरहा के पास नदी किनारे शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर टोला सुखचयनपुर निवासी रमेश (30) पुत्र रामवदन बुधवार रात मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में गिर गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने तलाश शुरू कराई। बृहस्पतिवार को एसएसबी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि युवक के शव की परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
अंधेरे में तलाशी अभियान चलाने में आई दिक्कत : राप्ती नदी के घाट पर रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से बचाव अभियान शुरू करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंधेरे के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हुआ। इसके बाद अलग-अलग टीमों को लगाकर युवक की तलाश कराई गई।