{"_id":"66a194d58488d9071401d974","slug":"trouble-due-to-irregular-operation-of-roadways-service-from-adda-bazaar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127473-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अड्डा बाजार से रोडवेज सेवा संचालन अनियमित होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अड्डा बाजार से रोडवेज सेवा संचालन अनियमित होने से परेशानी
Thu, 25 Jul 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। स्थानीय कस्बे से गोरखपुर चलने वाली रोडवेज बस सेवा अनियमित होने से क्षेत्रवासियों को मुश्किल हो रही है। बस का संचालन कभी होता है। कभी नहीं होता है, ऐसे में यात्रियों को निजी बसों से ज्यादा किराया देकर सफर करना पड़ता है।
रमेश मोदनवाल ने बताया कि सुबह के वक्त 7 बजे और 8 बजे दो रोडवेज बस अड्डा बाजार होकर गोरखपुर के लिए संचालित होती थी। एक महीने से एक बस का संचालन बंद है। वर्तमान में 7 बजे रोडवेज जाने वाली एक बस संचालित है, यह भी अनियमित है। संतोष अग्रहरी ने बताया कि 10-15 दिन लगातार चलने के बाद अचानक सप्ताह भर तक बंद हो जाती है। बुधवार को भी बस नहीं आई। अनियमित संचालन होने से लोगों काे परेशानी हो रही है। ऐसे में प्राइवेट बस संचालक भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
हर्षित पाठक ने बताया कि रोडवेज बस का अड्डा बाजार से गोरखपुर का किराया 135 रुपये लगता है। जबकि प्राइवेट से 150 रुपये लेते हैं। बनगाई के बलवंत सिंह ने बताया कि जबकि रोजाना अड्डा बाजार चौराहा से सुबह 9 बजे गोरखपुर के लिए और 9-15 बजे महराजगंज के लिए प्राइवेट बस नियमित मिलती है। बैजनाथपुुर उरफ चरका के मुन्ना पाठक ने बताया कि विवश होकर प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ता है। राजन पाठक ने बताया कि परिवहन विभाग के जिम्मेदार नियमित बस का संचालन नहीं करा रहे हैं। एआरएम एनके चौधरी ने बताया कि बसों का संचालन नियमित समय से हो रहा है।