फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Triple Murder was done in land dispute in mehdeva, Magarajganj.culprits sentenced to life imprisonment

Maharajganj News: जमीनी विवाद में हुआ था ट्रिपल मर्डर, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 23 Feb 2024 07:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 07:07 PM IST
सार

महाराजगंज के महादेवा में 2013 में जमीनी विवाद में ट्रिपल मर्डर में तीन दोषियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

विज्ञापन
Triple Murder was done in land dispute in mehdeva, Magarajganj.culprits sentenced to life imprisonment
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज के ग्राम सभा महदेवा में 2013 में जमीनी विवाद में पिता, सौतेले भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या के दोषी लोलई उर्फ कुशहर, चंद्रावती और हजरत को अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश फूलचंद्र कुशवाहा ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 44,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूर्णेंदु राम त्रिपाठी ने बताया कि देवकीनंदन ने थाना पुरंदरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी बहन सुनीता का विवाह लौहर के साथ हुआ था।
विज्ञापन


29 दिसंबर 2013 को उसके बहनोई की भांजी पूजा ने फोन पर उसे बताया गया कि मामा जल्दी से यहां आ जाओ, नाना रामसमुझ एवं मामा लौहर, मामी सुनीता को रात में लोलई उर्फ कुशहर एवं तीन अज्ञात व्यक्ति घर पर आए तथा चाकू से मार डाले हैं। सूचना पर देवकीनंदन ने तुरंत अपने बहन सुनीता के घर पहुंचा तो देखा कि उसके बहनोई, बहन एवं बहन के ससुर रामसमूझ मृत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचना पर थाना पुरंदरपुर में केस दर्ज कर विवेचक ने चार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। नौ गवाह एवं 25 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत कर सजा की मांग की गई। इस ट्रिपल मर्डर में न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं सबूतों के आधार पर आरोपी सुनील पांडेय निवासी टेडिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को दोषमुक्त करते हुए शेष तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed