फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trial of SP for tickets

टिकट के लिए सपा में हुई जोर आजमाइश

Mon, 23 Oct 2017 12:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trial of SP for tickets
टिकट के लिए सपा में हुई जोर आजमाइश - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। रविवार को इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों और निकाय चुनाव के जिले के प्रभारी बनाए गए एमएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी यादव ने बैठक कर टिकट के लिए किए गए दावेदारी पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान संतोष ने पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उनकी राय भी जानी। उधर, टिकट के दावेदारों ने समर्थकों की भीड़ जुटाकर जोरआजमाइश की कोशिश की। जिसको लेकर पार्टी नेताओं में तरह -तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित बैठक में एमएलसी ने कहा कि सपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने जिले के पांच नगर पंचायतों एवं दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को आवेदन करने वाले दावेदारों से एक - एक कर मुलाकात की और नगर के राजनीतिक समीकरणों के बारे में चर्चा की। दावेदारों से मिलने के बाद प्रत्याशी चयन समिति के सदस्य पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधानसभा इकाई के अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों के साथ प्रत्याशी चयन पर मंथन किया।

विज्ञापन

उधर, निकाय चुनाव में टिकट के ‌िलए दावेदारी करने वालों ने भीड़ जुटाकर जोरआजमाइश की। जुलूस की शक्ल में समर्थकों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इससे पार्टी के अंदर ही खींचतान भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, कुवंर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, श्रीपति आजाद, आफाख खां, सैयद अरसद, रवि प्रताप यादव, भाई रामलाल, रामप्रसाद एडवोकेट, विन्द्रेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, शैलेष श्रीवास्तव, प्रणय गौतम, अमरनाथ यादव, अजय कुमार, शैल जायसवाल, अतुल पटेल, शिवनाथ मद्धेशिया, एहसान फारुखी, अयूब खां, बबलू भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed